सर्वभाषा समन्वय समिति की गोष्ठी आयोजित
नई दिल्ली-विगत शनिवार को रजनीकांत मुदगल के निवास स्थान पर (शाहदरा में) सर्वभाषा समन्वय समिति की गोष्ठी आयोजित की गई,जिसमें यह तय किया गया कि अखिल भारतीय भाषा साहित्य सम्मेलन के श्रीनगर उत्तराखंड में आयोजित होने जा रहे ऱाष्ट्रीय अधिवेशन के अवसर पर सर्वभाषा समन्वय समिति के सदस्यों का एक काव्य-संग्रह प्रकाशित किया जाए और इसका विमोचन वहीं पर कराया जाए ताकि देशभर के साहित्यकारों के सामने समिति के सदस्यों की प्रतिभा को उजागर होने का एक सार्थक अवसर मिल सके। इस प्रस्ताव को सर्व सम्मति से पारित किया गया और रचनाओ के भेजने की अंतिम तिथि २०अप्रैल तय कर दी गई। इस गोष्ठी में सर्व श्री रमाकांत पूनम, रजनी कांत राजू, अरविंद पथिक,भगवान सिंह हंस, मुकेश परमार, मृगेन्द्र मकबूल,संदीप सेंगर,शिवनारायण शिब्बो तथा पं. सुरेश नीरव ने भाग लिया। मुकेश परमार के संपादन में निकल रही मासिक मेग्जीन मानव जाग्रति संदेश को भी रचनात्मक सहयोग दिया जाए। यह प्रस्ताव संपादक मुकेश परमार ने रखा। सभी सदस्यों ने तत्काल उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए अपनी-अपनी रचनाएं उन्हें प्रदान करदीं। और भविष्य में भी उन्हें सहयोग देने का संकल्प दोहराया।स्वादिष्ट जलपान के साथ गोष्ठी संपन्न हुई।
प्रस्तुतिः पं. सुरेश नीरव
No comments:
Post a Comment