Search This Blog

Friday, May 8, 2009

जसवंत के शरीर में लगाई 5वीं किडनी

चंडीगढ़ / जालंधर.दो बार ट्रांसप्लांट की गई किडनियां खराब होने के बाद कपूरथला के जसवंत सिंह (33) ने जीने की आस छोड़ दी थी। लेकिन इस बार उसकी जिंदगी बचाने के लिए उसकी मां अमर कौर अवतार बन कर आई। मां की किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद अब जसवंत के शरीर में दो नहीं बल्कि पांच किडनियां हैं।
इनमें से चार डेस हो चुकी हैं, जो नई किडनी को स्पोर्ट कर रही हैं, इसलिए इन्हें निकाला नहीं गया है। उत्तर भारत में ऐसा यह दूसरा केस है। इससे पहले दिल्ली में एक महिला के शरीर में तीसरी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी।
जालंधर के किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. राजेश अग्रवाल ने इस जटिल री-ट्रांसप्लांट आपरेशन को किया, जो साढ़े चार घंटे तक चला। नई किडनी की आयु को बढ़ाने के लिए अब नई इम्यूनोस्प्रैसिव दवाइयां का इस्तेमाल किया जा रहा है। 25 साल की उम्र में ही ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण जसवंत की दोनों किडनियां फेल हो गईं थीं।
2004 में उसका पहला और 2006 में दूसरी किडनी ट्रांसप्लांट की गई। जसवंत के शरीर में दाहिनी तरफ एक के नीचे एक तीसरी किडनी को ट्रांसप्लांट किया गया है। डॉ. अग्रवाल मानते हैं कि पुरानी किडनियों को निकालने के लिए अलग से आपरेशन करने की जरूरत पड़ती, इसलिए चीकफाड़ नहीं की गई।
प्रस्तुतिः पं. सुरेश नीरव

No comments: