Search This Blog

Wednesday, February 24, 2010

सूरतें तो मिलतीं हैं सीरतें नहीं मिलतीं ...


बेअमल को दुनिया में राहतें नहीं मिलती

दोस्तों दुआओं से जन्नतें नहीं मिलतीं

इस नए ज़माने के आदमी अधूरे हैं

सूरतें तो मिलतीं हैं सीरतें नहीं मिलतीं

अपने बल पर लडती है अपनी जंग हर पीढ़ी

नाम से बुजुर्गों के अज्मतें नहीं मिलतीं

जो परिंदे आंधी का सामना नहीं करते

उनको आसमानों की रफतें नहीं मिलतीं

इस चमन में गुल बूटे खून से नहाते हैं

सब को ही गुलाबों की किस्मतें नहीं मिलतीं

शोहरतों पे इतरा कर खुद को जो खुदा समझे

मंजर ऐसे लोगों को तुर्बतें नहीं मिलतीं

प्रस्तुति: अनिल (२४.०२.२०१० अप ३.३० बजे )

1 comment:

vedna said...

anil ji ,badi achchi gazal .
par mera tujurva ye kahata hai ki
duaao men badi takat hoti hai .vaise milane ko to suraten bhi nahin milati hain lekin yadi man bhi liya jay to bhi seerat mail gai to prakriti ka atut niyam na toot jayegaa !kamse kam mujhe to aisa hi lagata hai .age apaka apana vichar