Search This Blog

Tuesday, September 14, 2010

सुनीता तिवारी सिंगापूर यात्रा पर

जानी-मानी लेखिका और धांसू पत्रकार सुनीता तिवारी सिंगापूर की यात्रा पर जा रही हैं। सुश्री तिवारी कल भारत से उड़ान भरेंगी। विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है की सुनीता जी के स्वागत में सिंगापूर में बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही हैं। वहां भी उनके कई प्रशंसक हैं और ऐसा लगता है की अपनी पंद्रह दिन की विदेश यात्रा में वे सबसे मिलने का समय भी नहीं निकाल पाएंगी। उनके जाने की ख़ुशी में भारत में उनके शुभचिंतकों ने एक भव्य समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई देने का निर्णय लिया है। कहा जाता है की ऐसा आयोजन न तो कभी हुआ है और न ही भविष्य में होने की कोई उम्मीद है। भारी संख्या में लोग उन्हें एअरपोर्ट पर छोड़ने जायेंगे और उनका हवाई जहाज उड़ने के बाद जश्न मानते हुए वापस आ जायेंगे।

No comments: