Search This Blog

Sunday, October 2, 2011

गांधीजी को कृतज्ञ राष्ट्र के शतशः नमन।


आज महात्मा गांधी का जन्मदिन है। भारत के राष्ट्रपिता गांधी का जन्मदिन। उस गांधी का जन्मदिन जिसके अहिंसा और उपवास की ताकत ने न केवल भारत को आजाद कराया बल्कि तमाम और देशों को भी आजादी दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया। गांधी का मतलब है नैतिकता। आज गांधी का नाम लेकर छद्म नेता घोटालों मे घिरे हैं,बड़े-बड़े पदों पर बैठे हैं मगर एक 73वर्षीय गांधीवादी अन्ना हजारे के आगे उन्हें झुकना पड़ता है। यही है गांधी की ताकत। देश को भ्रष्टाचार मुक्त गांधी का दर्शन ही करेगा। भ्रष्टाचारी इतिहास के कूड़ेदान में फेंक दिए जाएंगे। गांधीजी को कृतज्ञ राष्ट्र के शतशः नमन।
पंडित सुरेश नीरव

No comments: