Search This Blog

Tuesday, October 4, 2011

भव्य काव्य गोष्ठी

अखिल भारतीय भाषा साहित्य सम्मलेन की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती २ अक्टूबर २०११ को सी १८८ टेलीकम स्टाफ कालोनी विवेक विहार दिल्ली में ,एक भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता श्री बी. एल. गौड़जी  ने की. पंडित सुरेश नीरवजी मुख्य अतिथि के रूप में विद्यमान थे.  श्री रजनीकांत राजूजी  ने कार्यक्रम का  सञ्चालन किया. बड़े-बड़े प्रसिद्ध राष्ट्रीय स्तर के कवियों ने अपने बेहतरीन काव्यपाठों से  श्रोताओं  को रू- ब-रू किया. 
 पंडित सुरेश नीरव,  श्री बी. एल. गौड़ , श्री गजे सिंह त्यागी श्री रजनीकांत राजू , श्री पी. एन . सिंह ,   श्री अभिषेक मानव, भगवान सिंह हंस आदि   कवियों ने भाग लिया .

No comments: