![]() |
| पंडित सुरेश नीरव |
चेतना इंडिया कवि
सम्मेलन
12 अक्टूबर,2011
नई दिल्ली- कला एवं
संस्कृति के लिए राजधानी के बुद्धिजीवियों ने चेतना इंडिया संस्था का गठन किया। उदघाटन
अवसर पर गांधी शांति प्रतिष्ठान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता
हिंदी साहित्यकार हिमांशु जोशी ने की। दिल्ली सरकार के उद्योग एवं श्रम मंत्री
रमाकांत गोस्वामी,विद्युत मंत्री हारन यूसुफ तथा उत्तराखंड के भूपू.मुख्यमंत्री
भगतसिंह कोश्यारी ने जहां अपने विचार व्यक्त किये वहीं कवि सम्मेलन में सर्वश्री दिनेश
मिश्र,अनीस अहमद खान,ममता किरण,लक्ष्मीशंकर वाजपेयी,विवेक गौतम,रमाकांत पूनम एवं
प्रसिद्ध हिंदी कवि पंडित सुरेश नीरव ने कविता पाठ किया। संस्था अध्यक्ष सतपाल ने
आभार व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment