Search This Blog

Monday, February 13, 2012


सृजन काव्य संगम
नोएडा की साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था सृजन के तत्वावधान में रविवार को  सेक्टर-23 में शिश्राविद सोहन पाल राजवंशी (ए-80) के निवास पर एक  सरस काव्य संध्या का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मशहूर शायर पी.पी.रिंद ने की। मुख्य अतिथि थे-साहित्य अकादमी के उप सचिव डॉ.बिजेन्द्र त्रिपाठी और इतिहासकार दया प्रकाश सिन्हा। सफल संचालन संस्था के महासचिव गीतकार प्रमोद निर्मल ने किया और अतिथि कवियों और शायरों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष कविवर राजेश शुक्ल बच्चन ने किया। पंडित सुरेश नीरव,मासूम गाजियाबादी, अरविंद पथिक,डॉ.मदन लाल वर्मा क्रांत,बाबा कानपुरी, मलिकजादा जावेद डॉ.मधुप,अर्चना द्विवेदी,डॉ.यति सहित लगभग बीस कवियों ने इस काव्य संगम में कविताओं और ग़ज़लों से श्रोताओं को आनंदित किया।

No comments: