Search This Blog

Friday, March 9, 2012

MURKH0TSV

अंतर्राष्ट्रीय मुर्ख महासम्मेलन ,दिल्ली 
महा महिम गर्दभ महाराज की जय 
समस्त मुर्ख मंडल के सहयोगियों एवम सदस्य बनने को आतुर
लाइन में लगे उछल कूद कर रहे महा चिर्कुटो आप को जानकर
हर्ष होगा की आपके स्वयं सिद्ध मुर्ख शिरोमणि ,अक्ल बन्दों में
श्रेष्ठ ,तुकबंदी सम्राट श्री  श्री १००८ ख्याति अपर्याप्त पंडित 
सुरेश नीरव को अंतर्राष्ट्रीय मुर्ख महासम्मेलन में अनेक लब्ध
प्रतिष्ठित मूर्खो ने अंतर्राष्ट्रीय मुर्ख सम्मान से अलंकृत करते
हुए स्वयं को धिक्कारा ।सम्मलेन के सनातन अध्यक्ष श्री राम
 प्रकाश गुप्त ने दिल्ली सरकार के उधोग मंत्री श्री रमा कान्त
गोस्वामी को धिक्कारते हुए गर्दभ महाराज की सवारी कराई ।
दिल्ली विधान सभा में मूर्खो के रिंग मास्टर चोधरी प्रेम सिंह
को भी लताड़ा गया । रजनी कान्त राजू को उत्तर प्रदेश में
कांग्रेस  की लुटिया डूबाने में राहुल गाँधी की मदद करने के
लिए मुर्ख सहयोगी अलंकरण से नवाज़ा गया ।सरदार हरदीप
सिंह के साथ सुखवीर शरण अग्रवाल ,वी.के.सूद ,कैलाश वैध
ने मंच पर कलाबाज़िया की |श्रीमती सरोजिनी प्रीतम  ने भी
अपनी अदाए बिखेरी ।  
               रजनी कान्त शर्मा "राजू" 

No comments: