Search This Blog

Wednesday, April 11, 2012

शीघ्र स्वस्थ होंगे सृजन

शीघ्र  स्वस्थ  होंगे सृजन  ऐसा  मेरा  अटल विश्वास है
आदरनीय नीरव जी ,भाई सृजन की दुर्घटना की सूचना ने मन को झकझोर   दिया ।
मैने सृजन को पहाड़ो पर चढ़ते  और प्रकृति का आनंद लेते देखा है ।हम लोग जब 
टिहरी गढ़वाल  गए थे तब मैंने उन्हें पहाड़ी ढलानों पर दौड़ लगाते देखा है । हम जिन 
उंचाईयों से डरते थे ,सृजन को उन पर चढने में मज़ा आता था । यह दुर्घटना भी किसी 
दुसरे की गलती से हुई होगी ,ऐसा मेरा यकीन है ।भाई सृजन बहुत दिलेर और हिम्मत 
वाले है और वैसे भी आपके पुत्र है ,शीघ्र अपनी चोटों पर विजय प्राप्त करलेंगे । आप 
हिम्मत रखियेगा और भाभी जी का विशेष ख्याल रखियेगा ।आपके लाखों प्रसंशको 
और दोस्तों की दुआए सृजन के साथ है ,वह शीघ्र स्वस्थ होंगे ।
                                                 आपका  अनुज    रजनी कान्त राजू 

No comments: