Search This Blog

Sunday, September 9, 2012

अदबुत शब्द यज्ञ

कविता पाठ करते पंडित सुरेश नीरव
सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति का शब्द यज्ञ
00000000000000000000000000000000000
कल दिनांक 8-9-12 को देश की अगृणी साहित्यिक संस्था सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रजनीकांत राजू के निवास पर एक बहुत ही अद्भुत शब्दयज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें अंतर्देशीय ख्याति प्राप्त कवियों ने अपनी शब्द की ऊंचाइयों और दार्शनिकता की गहराईयों से लैस अपनी श्रेष्ठ कविताओं से श्रोताओं को रसविभोर कर दिया। जिन कवियों ने इस गोष्ठी में कविता पाठ किया उनमें सर्व श्री पंडित सुरेश नीरवजी , डा मधु चतुर्वेदीजी, श्री गजे सिंह त्यागीजी, रजनीकांत राजूजी, श्री भगवान सिंह हंस, श्री पी. एन. सिंहजी, श्री दिनेश वत्सजी , श्री अरविन्द पथिकजी , डा कृष्णकांत मधुरजी , श्रीमती स्नेहलताजी और श्री राहुल उपाध्यायजी एवं अन्य गणमान्य कवि उल्लेखनीय थे। डा मधु चतुर्वेदीजी जी ने गोष्ठी का संचालन किया और पंडित सुरेश नीरवजी ने गोष्ठी की अध्यक्षता की। श्रीमती दयावती निर्दोषी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।


प्रस्तुतिः भगवान सिंह हंस
संयोजक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र

No comments: