Search This Blog

Showing posts with label गधा. Show all posts
Showing posts with label गधा. Show all posts

Wednesday, December 1, 2010

घुड़साल

घुड़साल


घोड़ा ताकतवर जानवर है

घोड़ा समझदार जानवर है

उसे मिल जाए समझदार घुङसवार

तब आग के घेरे में से मार छलाग

वह ले जाए निकाल उसे बारंबार

लेकिन क्या करे वह जब उस पर

करना चाहता है सवारी गधा

तब बनना एक खच्चर

विकल्प मिलता है सधाया सधा

जब सवार की ख्वाहिश कुछ हो और इशारे कुछ और

तब घोड़ा भी चलता है खूब अड़ियल चाल


जब सवार है हिनहिनाता

तब घोड़ा है सवारी करता


चाहे वह क्यों न हो सरकारी अफसर

चाहे वह क्यो न हो जनतत्र

चाहे वह क्यो न हो आप स्वयं

लगाम ! वह तो समझदारों के लिए होती है

लगाम तो समझदार के ही हाथों में होती है

घोड़ा बहुत समझदार जानवर है

घोड़ा बहुत ताकतवर जानवर है