Search This Blog

Thursday, February 25, 2010

दुनिया को अजब रंग दिखाती हैं लड़कियां

दुनिया को अजब रंग दिखाती हैं लड़कियां
मर्दों को उँगलियों पे नचाती हैं लड़कियां।

कपड़ों की डोर सी लगती हैं अगरचे
दर्ज़ियों का कारोबार चलाती हैं लड़कियां।

बुढ़ियों ने बना रखा है इक अजब तमाशा
कटवा के बाल, ये भी कहाती हैं लड़कियां।

भूले से भी किसी को अगर कह दिया अम्माँ
खानदान की तारीख़ बताती हैं लड़कियां।

मिल जायें अगर ये, तो बन जाती हैं तूफ़ान
लड़कों को भी बदनाम कराती हैं लड़कियां।
शाज़िया जाफरी
प्रस्तुति- मृगेन्द्र मक़बूल

1 comment:

vedna said...

shajiya jafaree ji ,lagata hai kisi ladaki ne bahut sataya hai apako isiliye man ke andar ki dasha kavita ban ke samajbhar ki ladakiyon par baras padee .
agar hoti na ye ladakiya gar jahan men ,
kise apane kisse sunaate janaav
amma tumharee ,bahana tumhari,patni tumharee sabhi ladakiyan thin .