होली पर अच्छी-खासी रहीं व्यस्तताएं
इसबार होली के मौके पर हरबार से ज्यादा रही मेरी व्यस्तताएं। सबसे पहले तो मासिक पत्रिका शुक्रवार के लिए हास्य-व्यंग्य की चित्रावली कविता सहित तैयार की फिर इंडियन ऑयल परिवार का कवि सम्मेलन पूर्वा संस्कृतिक केन्द्र में आयोजित हुआ जिसका संचालन मैंने ही किया। इस कवि सम्मेलन में मक्खन मुरादाबादी,सुनहरी लाल तुरंत अशोक टाडंबरी,जमना प्रसाद उपाध्याय,पॉपुलर मेरठी,प्रभाकिरण जैन ने कविता पाठ किया। संचालन पं. सुरेश नीरव ने किया।
इसके बाद एक आटोजन आईबीएन-7 चैनल ने आयोजित किया इसमें शरीफ भारती,जहाज देवबंदी,पॉपुलर मेरठी और पं. सुरेश नीरव ने कविता पाठ किया। इसके बाद दिल्ली दूरदर्शन के वन ऑवर लाइव शो में दिनेश वत्स,मनोज जोशी, पं. सुरेश नीरव और प्रभा किरण जैन ने कविता पाठ किया। इसके बाद ई टीवी में भी कविता पाठ हुआ। एक काव्य संध्या का प्रोगराम दूरदर्शन के कविता समय के लिए भी रिकॉर्ड किया गया जिसमें मेरे अलावा पांच अन्य कवियों ने भी कविता पाठ किया। फिर शाम को शाहदरा में एक काव्य सम्मेलन में भाग लिया। कुल मिलाकर होली खूब व्यस्त रही। होली चाइल्ड और होलीवाटर ने अपने रंग दिखाए। जय होली मैया की..
पं. सुरेश नीरव
No comments:
Post a Comment