हास्य दुनिया का सबसे सभ्य संगीत है।
पीटर उस्तीनोव
मैं जिस दिन हंसना बंद कर दूंगा उस दिन मर जाऊंगा।
टॉम नेप
जिंदगी की सबसे अच्छी चीज हास्य्यास्पद मनःस्थिति है।
स्कॉट एडम्स
तात्कालिक हास्य ही प्रतिउत्पन्नमतिता है।
ब्लेक ऐडर
हास्य हमारी असफलताओं की ताजपोशी का उत्सव है जिसमें दूर-दूर तक कोई ताज नहीं होता है।
एमा थांम्सन
हास्य वह औजार है जो असंभव को भी तराश देता है।
एरिका जॉंग
बिना विकसित सेंसऑफह्यूमर के आदमी नीरस एकांउटेंट,गणित का मास्टर और टेलीफोन के गढ्ढे खोदनेवाला रह जाता है।
टॉम नेप
आप उस पर नाराज हो नहीं सकते जिस पर कि आप हंस सकते हैं। हास्य हमें सहनशील बनाता है।
सॉमरसेट मॉम
अगर आप अपने पर नहीं हंस सकते तो दूसरे आप पर जरूर हंसेंगे।
बॉबी स्लॉयटन
हास्य की व्याख्या करना मेंढ़क का डिसेक्शन करना हा जिसमें मेंढक मर जाता है और आप ज्ञानी होने का अभिनय करते हैं।
ई.बी. व्हाइट
आप दुख को हंसी से हरा सकते हैं और मुफलिसी में भी हंस सकते हैं।
वायरन
"You can turn painful situations around through laughter. If you can find humor in anything -- even poverty -- you can survive it."
- Bill Cosby
No comments:
Post a Comment