Search This Blog

Saturday, April 3, 2010

वाह विज्ञापन , आह विज्ञापन

मित्रों , आज आपके सामने कुछ विज्ञापन के चुटकुले पेश कर रहा हूँ। आज का युग विज्ञापन का युग है। जिंदगी का कोई भी कोना विज्ञापन से अछूता नहीं बचा है। आने वाले समय में विज्ञापन जिंदगी को कितनी हद तक अपनी गिरफ्त में ले सकता है , इसकी एक बानगी ऊपर तस्वीर में झलकती है। तो पेश है कुछ चुटकुले विज्ञापन के तडके के साथ...

यशोमती मैया से बोले नन्द लाला
टाटा स्काई लगा डाला तो लाइफ झींगा लाला ...

सारा पे अपना दिल निसार कर मर मिटा पीटर
हीरो होंडा स्प्लेंडर एक लीटर में अस्सी किलोमीटर ...

जूलियट ने रोमियो से कहा एक सच
असली मसाले सच-सच एमडीएच एमडीएच...

महंगाई के इस दौर में दिल पर रखना पड़ता है काबू
एक चुटकी सिन्दूर की कीमत तुम क्या जानो रमेश बाबू ...

अब तो जिंदगी का मकसद है तुझ को अपनाना
ए फार अप्प्ल बी फार बनाना

पत्नी बोली देखो वो साड़ी कितनी बढ़िया है
वो बोले नया घर नयी गाड़ी नयी बीबी बढ़िया है

अनिल (०३.०४.२०१० सायं ५.१५ बजे )
9818297487

No comments: