जयलोक मंगल के सभी साथियों के लिए शुभ सूचना है कि हमारे ब्लाग के प्रतिष्ठित साथी कर्नल विपिन चतुर्वेदी की चिकित्सा विज्ञान में एक ऐतिहासिक पुस्तक जल्दी ही आनेवाली है-"मानव शरीर की अस्थियाँ" । यह ग्रन्थ विपिनजी ने हिंदीदिवस पर ही हस्ताक्षरित किया है। यह ग्रंथ विश्वविद्यालय स्तर की पाठ्यपुस्तक श्रेणी मैं मेडिकल, डेंटल और नर्सिंग के विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया है और हिंदी संस्थान लखनऊ इसे प्रकाशित कर रहा है। और सबसे बड़ी बात यह है कि चिकित्सा के क्षेत्र में हिंदी माध्यम में सदियों से चले आ रहे स्तरीय पुस्तकों के अभाव को यह ग्रंथ पूरा करेगा। डाक्टर विपिन चतुर्वेदी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि हेतु अनेक बधाइयां।
पंडित सुरेश नीरव

No comments:
Post a Comment