Search This Blog

Monday, July 4, 2011

समझदारी की कविता /कृष्ण कुमार मिश्र 'अचूक '


कवि कृष्ण कुमार मिश्र  'अचूक ' : आज है जन्मतिथि . 

भूख बेकारी की कविता लिख रहा हूँ , 
एक महामारी की कविता लिख रहा हूँ. 
जो बुढ़ापे में भी गारा ढो रही है , 
ऐसी महतारी की कविता लिख रहा हूँ .
गाँव जिसकी मिलकियत में सो रहे हैं , 
ऐसे पटवारी की कविता लिख रहा हूँ .
आदमी की जिन्दगी बेहतर बनेगी , 
मैं समझदारी की कविता लिख रहा हूँ . 
                              कवि कृष्ण कुमार मिश्र  'अचूक ' : 
जन्म ; 5 जुलाई , 1939 .पीलीभीत 
मंचों के सक्रिय हस्ताक्षर रहे .
 बच्चों के लिए भी बहुत रोचक पहेलियाँ , कविताएँ एवं कहानियां  लिखीं .
प्रकाशित पुस्तक : अक्षर ज्ञान , नव हास्य कुसुम 
                               आकस्मिक निधन :21 फरवरी 2010 , शाहजहांपुर (उ.प्र.)
===========

No comments: