Search This Blog

Thursday, December 22, 2011

राष्ट्रीय काव्य संध्या


























दिवाकर पब्लिक स्कूल ब्रज विहार ग़ाज़ियाबाद  में  दिनाँक १७-१२ २०११ को काकोरीकांड के अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के शहीदी दिवस की पूर्व संध्या पर  अखिल भारतीय भाषा साहित्य सम्मलेन के तत्वावधान में  एक महकती राष्ट्रीय काव्य संध्या के आयोजन द्वारा उनको श्रद्धासुमन अर्पित किये गए | इस अखिल भारतीय भाषा साहित्य सम्मलेन की आयोजित राष्ट्रीय काव्य संध्या  की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध गीतकार एवं गजलकार डा. कुंवर बेचैन  ने की  और कार्यक्रम का संचालन विश्व विख्यात शब्दऋषि एवं  अखिल भारतीय भाषा साहित्य सम्मलेन के राष्ट्रीय महासचिव  पंडित सुरेश नीरव ने किया |  और इस आयोजन में उपस्थित कवियों तथा श्रोताओं को अखिल भारतीय पब्लिक स्कूलस   के राष्ट्रीय महासचिव श्री गजे सिंह त्यागी ने आभार व्यक्त किया |  जिन कवियों ने इस अमर शहीद को  अपनी आंचलिक काव्यांजली द्वारा  शब्दों के रंग-बिरंगे गीत, गजल, कविता और व्यंग्य के हँसते एवं खिलखिलाते श्रद्धासुमन अर्पित करके मचलती,इठलाती और इतराती  संध्या को भीने-भीने तथा मधुर-मधुर रस में बोर दिया,  निम्न हैं--

१. सर्व श्री रजनीकान्त राजू
२. ,, मृगेंद्र मकबूल
३. ,, गजे सिंह त्यागी
४. ,, पी. एन. सिंह
५. ,, अरुण सागर
६. डा. कृष्ण कान्त मधुर
७.श्री अरविन्द पथिक
८. ,,घनश्याम वशिष्ठ
९.,, मुकेश परमार
१०., जयवीर सिंह मलिक
११.,, आलोक गोयल
१२.,, रत्न पाल  सिंह
13.,, प्रदीप कुमार
१४.,, पंडित सुरेश नीरव 
15. डा. कुंवर बेचैन 
१६.श्री ज्ञानेद्र    चतुर्वेदी    
17.,, भगवान सिंह हंस



 प्रस्तुति :-





No comments: