Search This Blog

Tuesday, January 10, 2012

पंडित सुरेश नीरवजी को बधाई


दिल्ली सरकार गणतंत्र दिवस कवि सम्मलेन  का बड़ा ही महत्व है| लाल किले पर आयोजित इस कवि सम्मलेन को सुनने स्वयं पंडित जवाहर लाल नेहरू आया करते थे | और मैथिलीशरण गुप्त, रामधारीसिंह दिनकर, हरबंशराय बच्चन जैसे मूर्धन्य कवि इस मंच पर कविता पाठ किया करते थे| हमें प्रसन्नता है कि इस वर्ष के ऐतिहासिक गणतंत्र कवि सम्मलेन में पंडित सुरेश नीरवजी कविता पाठ करने जा रहे हैं| उल्लेखनीय है कि सुरक्षा कारणों से इस वर्ष यह कार्यक्रम फीरोजशाह कोटला स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है | दिनाँक १४-०१- २०१२ को सांय ७-०० बजे आयोजित इस कवि सम्मलेन का उदघाटन दिल्ली राज्य क़ी मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित करेंगी| जय लोकमंगल के सभी सदस्यगण पंडितजी   को  बहुत-बहुत हार्दिक बधाई देते हैं|


No comments: