साहित्य शिरोमणि पं. दामोदरदास चतुर्वेदी सम्मानः2012
|
अशोक शर्मा |
सर्वभाषा
संस्कृति समन्वय समिति का हर साल दिया जानेवाला साहित्य शिरोमणि पं.
दामोदरदास चतुर्वेदी सम्मानः2012 रचनात्मक पत्रकारिता और जनसंपर्क में
उल्लेखनीय सेवाओं हेतु इस साल अशोक शर्मा को दिया जा रहा है। उन्हें
हार्दिक बधाई।
अलंकृत विभूतियां
अशोक शर्मा
हरियाणा सरकार के
सूचना-जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्यविभाग के दिल्ली स्थित हरियाणा भवन
कार्यालय में पिछले 26 वर्षों से जनसंपर्क उपनिदेशक के पद पर कार्यरत
श्री अशोक शर्मा ने मधुर व्यवहार और प्रभावी कार्यशैली से अपने दायित्वों
का निर्वाह करते हुए राजधानी के मीडिया जगत में एक विशिष्ट पहचान बनाई है।
आपको 2006 में मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा साल के सर्वश्रेष्ठ
जनसंपर्क अधिकारी के खिताब से नवाजा जा चुका है। और इस समय आप राज्यों के
सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारियों की संस्था सिपरा तथा सामाजिक-साहित्यिक
संस्था चेतना इंडिया के उपाध्यक्ष हैं।
No comments:
Post a Comment