नीरज नैथानी की कविता
पहाड़
सदा अच्छे लगे
पिक्चर
पोस्टर
केलैंडर में
अच्छी लगी
पहाड़ की फोटुएं
अच्छा लगा पहाड़ का
सैर सपाटा
पहाड़ की नदियां
जंगल
झरने
सब अच्छे लगे
बस
नहीं भाया
पहाड़ में
नैकरी करना
पहाड़वालों
के साथ
पहाड़ी बनकर
रहना।
कविःनीरज नैथानी
टिहरी,गढ़वाल
प्रस्तुतिः ओ. चांडाल
No comments:
Post a Comment