Search This Blog

Saturday, February 20, 2010

लतीफे-ही-लतीफो

लतीफ़े

चमनलाल- मेरी पत्नी कल मर गयी, मैंने बहुत कोशिश की की मेरी आंख में आंसू आ जाये पर नही आये मुझे क्या करना चाहिए?

मणिराम- कोई बात नही बस कल्पना कर लेते की वो वापस आ गयी है।

आज मैंने एक जान बचायी, पूछो कैसे?

एक भिखारी से मैंने पूछा 1000 का नोट दूं तो क्या करेगा?

वो बोला खुशी से मर जाऊंगा!

तो मैंने उसे पैसे नही दिये...!

वो कौन सी बात है जो हजारों साल पहले भी विद्यार्थी कहते थे, आज भी कहते हैं और कयामत तक कहेंगे?

बस कल से पढ़ाई शुरु..

संता को अपनी बेटी के कमरे से सिगरेट मिली संता बहुत चिंतित होकर बोला ओह ये सिगरेट पीती है?

फिर उसे उसी कमरे में शराब मिली, संता को और टेंशन हो गयी..

फिर उसे कमरे में छिपा हुआ लड़का मिला।

संता तुरंत टेंशन फ्री होकर बोला ओह तो यह सब इसका होगा।

एक डॉक्टर की शादी नर्स से हो जाती है।

डॉक्टर के मित्र ने पूछा- भाभी जी कैसी हैं?

डॉक्टर- यार वो मेरी बात ही नही सुनती जब तक उसे सिस्टर कहकर न बुलाऊं।

ओ.चांडाल

No comments: