यह मंच आपका है आप ही इसकी गरिमा को बनाएंगे। किसी भी विवाद के जिम्मेदार भी आप होंगे, हम नहीं। बहरहाल विवाद की नौबत आने ही न दैं। अपने विचारों को ईमानदारी से आप अपने अपनों तक पहुंचाए और मस्त हो जाएं हमारी यही मंगल कामनाएं...
Search This Blog
Friday, March 19, 2010
जानकीवल्लभ शाश्त्री का गीत
तन चला संग, पर प्राण रहे जाते हैं !
जिनको पाकर था बेसुध, मस्त हुआ मैं,
उगते ही उगते, देखो, अस्त हुआ मैं,
हूँ सौंप रहा, निष्ठुर ! न इन्हें ठुकराना,
मेरे दिल के अरमान रहे जाते हैं !
"किसके दुराव, लूँगा स्मृति चिह्न सभी से,
कर बढ़ा कहूँगा : भूल गये न अभी से !"
-था सोच रहा, अभिशाप भरे आ तब तक
-हे देव, अमर वरदान रहे जाते हैं !
आओ हमसब मिल आज एक स्वर गाएँ,
- रोते आएँ, पर गाते-गाते जाएँ !
मैं चला मृत्य की आँखों का आँसू बन,
मेरे जीवन के गान रहे जाते हैं !
('रूप-अरूप)
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment