Search This Blog

Friday, December 23, 2011

फैज़ अहमद फैज़ शायरी और शख्सियत



डी.डी.भारती की शताब्दी स्मरण श्रंखला
 एक शाम फैज़ अहमद फैज़ के नाम
डी.डी.भारती की शताब्दी स्मरण श्रंखला में प्रसिद्ध शायर फैज़ अहमद फौज़ के नाम एक कार्यक्रम दूरदर्शन के स्टूडियो में 22 दिसंबर को आयोजित किया गया। जिसमें फैज़ अहमद फैज़ शायरी और शख्सियत नाम से जहां वृतचित्र दिखाया गया वहीं उनके रचनालोक पर परिसंवाद भी आयोजित हुआ जिसमें प्रो. अली जावेद, डॉ..सईदा हमीद, असगर नदीम, सैय्यद और प्रो. गोपीचंद नारंग ने परिसंवाद में अपवे विचार रखे वहीं उनकी पुत्री मुनीज़ा हाशमी ने आमंत्रित श्रोताओ के समक्ष अपने पारिवारिक संस्मरण सुनाए। अहमद हुसैन-मोहम्मद हुसैन बंधुओं ने फैज़ की रचनाओं का मधुर गायन किया। दूरदर्शन के महानिदेशक त्रिपुरारी शरण ने अतिथियों का जहां स्वागत किया वहीं अतिरिक्त महानिदेशक उषा भसीन ने अंत में आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर जानेमाने साहित्यकार डॉ.नामवर सिंह, पदमा सचदेव,लीलाधर मंडलोई, पंडित सुरेश नीरव, राजशेखर व्यास, संस्कार सारथी के संपादक मुकेश परमार और अखिल भारतीय भाषा साहित्य सम्मेलन के राष्ट्रीय प्रचार सचिव रजनीकांत राजू समेत राजधानी के अनेक गणमान्य साहित्यकारों ने फैज़ की शायरी का लुत्फ लिया।

No comments: